ऋषिकेश/सिमरन मोरया/- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में 6 अगस्त 2026 को एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों, पार्किंग स्थलों और गंगा घाटों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ऋषिकेश ने पाली तिराहा, आईडीपीएल पार्किंग, नटराज चौक, विस्थापित पार्किंग और गंगा घाटों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पूर्व निर्धारित रूट पर ही कांवड़ यात्रा का संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग नहीं होने दी जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी तरह की अव्यवस्था पैदा न हो।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस