महिलाओं से जुड़े मामले में फरार तीन घोषित अपराधी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिलाओं से जुड़े मामले में फरार तीन घोषित अपराधी गिरफ्तार

- द्वारका पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं प्रोफेशनल ऑफेंडर्स सेल की कार्रवाई, कोर्ट से घोषित पीओ थे तीनों आरोपी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं प्रोफेशनल ऑफेंडर्स सेल ने महिलाओं से जुड़े एक आपराधिक मामले में लंबे समय से मुकदमे से बच रहे तीन घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलराम मेहतो (49), पंकज (30) और बृज किशोर (42) के रूप में हुई है। तीनों को द्वारका कोर्ट ने 26 फरवरी 2026 को घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एफआईआर नंबर 331/2022, थाना डाबड़ी में दर्ज मामले में मुकदमे की कार्यवाही से बच रहे थे। मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों के लगातार फरार रहने पर अदालत ने उन्हें पीओ घोषित किया था।

गुप्त सूचना पर बिछाया जाल

पुलिस को 18 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली कि तीनों आरोपी महावीर एन्क्लेव, डाबड़ी इलाके में छिपकर रह रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी-जेल बेल एवं पीओ सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को सफलतापूर्वक दबोच लिया। पुलिस ने तीनों को धारा 35.1(D) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर हरिश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर हरिश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम में हेड कांस्टेबल राहुल यादव और हेड कांस्टेबल कुलवंत शामिल रहे।

तीनों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox