दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली: अक्टूबर के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले दर्ज हुए, कुल संख्या 695 तक पहुंची

- दिल्ली में अक्टूबर के पहले सप्ताह में चिकनगुनिया के भी दो नए मामले सामने आए.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ ब्यूरो : देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का खतरा एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है. अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में डेंगू के 98 नए मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल तक कुल मामलों की संख्या बढ़कर 695 हो गई है. दिल्ली नगर निगम की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

दिल्ली में सितंबर में इस बीमारी के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए थे जब डेंगू के 286 मामले सामने आए थे. इसके अलावा मलेरिया के 124 मामले दर्ज किए गए थे. यह इस साल दोनों बीमारियों के एक महीने में सबसे अधिक मामले हैं. इससे पहले अगस्त में दिल्ली में डेंगू के 90 और मलेरिया के 53 मामले दर्ज किए गए थे.

चिनकगुनिया के दो मामले आए सामने

दिल्ली में अक्टूबर के पहले सप्ताह में चिकनगुनिया के भी दो नए मामले सामने आए. दिल्ली में अगस्त में चिकनगुनिया के आठ और सितंबर में पांच मामले दर्ज किए गए थे. इन नए मामलों के साथ, दिल्ली में इस साल चिकनगुनिया के कुल मामलों की संख्या 29 पहुंच गई है. इस बीमारी से भी अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है.MCD ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए सभी रिहायशी इलाकों में मच्छर-नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों ने इस साल अब तक 3.18 करोड़ से अधिक बार घरों का सर्वेक्षण किया और 1.89 लाख से अधिक घरों में लार्वा का पता लगाया है. निगम ने 1,32,172 कानूनी नोटिस जारी किए हैं, जबकि 20,882 चालान किए. रिपोर्ट के अनुसार, एमसीडी ने इस वर्ष के दौरान जुर्माने के तौर पर 29.70 लाख रुपये वसूल किए हैं.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox