दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

- मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बुधवार को आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने वाली है.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो: अक्टूबर महीने के आने के साथ लोगों को उम्मीद होती है कि अब गर्मी कम होगी, लेकिन गर्मी है कि जाने का नाम नहीं ले रही. दिल्ली में अक्टूबर महीने में दिन के समय तेज धूप लोगों के पसीने छुटा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में मंगलवार को शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है.

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बुधवार को आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने वाली है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. दिन में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर बदलेगी और गति 15 से 25 किमी प्रति घंटे के बीच रहेगी.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 147 अंक पर बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 138, गुरुग्राम में 133, गाजियाबाद में 135, ग्रेटर नोएडा में 122 और नोएडा में 138 अंक पर बना हुआ है.

राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox