दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में

-दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स टास्क पुलिस टीम ने 100 पेटियों में 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, बरामद वाहनों में चार पहिया वाहन और स्कूटी शामिल.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो: दिल्ली के शाहदरा इलाके में एंटी नारकोटिक्स टास्क पुलिस टीम (ANTF) ने अवैध शराब की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है. टीम ने आरोपी के कब्जे से 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब और दो वाहन बरामद किए हैं. बरामद वाहनों में एक चारपहिया वाहन और एक स्कूटी शामिल है.

डीसीपी शाहदरा आरपी मीना ने बताया कि 5 अक्टूबर को शाहदरा ANTF को सूचना मिली थी कि हरियाणा में बिक्री के लिए लाई गई अवैध शराब की बड़ी खेप की सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर रेलवे लाइन के पास पहुंचने वाला है. सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शास्त्री नगर निवासी 31 वर्षीय कुलदीप उर्फ बंटी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 100 पेटियों में कुल 5 हजार क्वार्टर शराब बरामद हुई.

एंटी नारकोटिक्स टास्क पुलिस टीम ने 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब और दो वाहन जब्त

पुलिस के अनुसार बरामद शराब में 2,500 क्वार्टर फ्रेश मसालेदार देसी संतरा शराब और 2,500 क्वार्टर रेस-7 मेट्रो शराब शामिल हैं और उन पर हरियाणा में बिक्री के लिए होने का उल्लेख है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक चैंपियन वाहन और एक स्कूटी भी बरामद की. कुलदीप उर्फ बंटी दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करता था. उसके खिलाफ वर्ष 2016 में नॉर्थ वेस्ट जिले में जुआ अधिनियम के तहत FIR दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अवैध शराब के पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

हिरासत में पूछताछ जारी

इस मामले में थाना विवेक विहार में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी कुलदीप उर्फ बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर शराब की खेप के स्रोत के संबंध में जानकारी दी है. पुलिस अब शराब के कथित सप्लायर और रिसीवर तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जांच एजेंसियां अवैध शराब की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हैं.

अवैध शराब कारोबार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’

बता दें कि, राजधानी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों (अप्रैल से अगस्त) के दौरान एंटी-लिकर ड्राइव के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 725 एफआईआर दर्ज की हैं और 730 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 197 वाहनों को भी जब्त किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि दिल्ली सरकार अवैध शराब के अवैध कारोबार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चल रही है. सरकार जनता की सुरक्षा, गुणवत्ता और राजस्व बढ़ाने के लिए एक नई और प्रभावी आबकारी नीति लाने पर भी तेजी से काम कर रही है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox