
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/ शिवकुमार यादव । द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री और सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड और फ्लेवर की 106 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालचंद (52) निवासी उत्तम नगर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, द्वारका जिले में युवाओं और छात्रों के बीच प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री एवं सप्लाई पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ की टीम को प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री करने वालों के बारे में जानकारी जुटाने का जिम्मा सौंपा गया था।

गुप्त सूचना पर दुकान में छापा
पुलिस को 5 अक्टूबर 2026 को प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री से संबंधित पुख्ता गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने जी-4, सेक्टर-12, द्वारका स्थित आर्यन पान सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से लालचंद को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 106 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद कीं। पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद ई-सिगरेट रखने और उनके स्रोत के संबंध में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
चार ब्रांड की ई-सिगरेट बरामद
पुलिस के अनुसार बरामद ई-सिगरेट में INOX PLASMA की 58, IGET SOUL B40000 की 33, OLIVE BAR की 10 और ELF BAR की 5 ई-सिगरेट शामिल हैं।
मामले में थाना द्वारका नॉर्थ में एफआईआर नंबर 341/26, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के निषेध संबंधी कानून की धारा 4/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित ई-सिगरेट आरोपी तक कहां से पहुंची थीं और इनके अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है।
यह कार्रवाई डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह, आईपीएस के निर्देश पर, एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी में स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में एसआई दिनेश कुमार, एसआई टोपेश, एएसआई विजय सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश, हेड कांस्टेबल राजेश और हेड कांस्टेबल जयराम शामिल रहे।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन