
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,। जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान छेड़खानी के आरोपों को लेकर चर्चा में आए दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी के पद पर पदोन्नति दी गई है।
वह उन 12 DANIPS अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें विभागीय आदेश के तहत उच्च पद पर प्रमोशन दिया गया है। गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने खुद को पत्रकार बताते हुए विवेक भगत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
12 DANIPS अधिकारियों को प्रमोशन
विभागीय आदेश के तहत विवेक भगत को एसीपी से एडिशनल डीसीपी बनाया गया है। उनके साथ 11 अन्य DANIPS अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है।
विवेक भगत के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बीच उनका प्रमोशन आदेश जारी हुआ है। जानकारी के अनुसार, पदोन्नति नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की गई है।
विवेक भगत का नाम हालिया विवाद के कारण चर्चा में आने के बाद अब प्रमोशन सूची में शामिल होने से यह मामला फिर चर्चा में है।





More Stories
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन
समृद्धि बाह्य भौतिक जगत की नहीं बल्कि आंतरिक होनी चाहिए
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र में शिरकत करने के लिए CM धामी पहुंचे
पंडित हरीश उनियाल का जन्म दिवस मां गंगा के तट पर संतों की शरण में गौ सेवा करते हुए ईश्वर की आराधना में पर्यावरण को सम्पर्पित रहा