
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नजफगढ़/राज्य ब्यूरो,। नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन MCD शिक्षा विभाग के डिप्टी चेयरमैन अमित खरकड़ी ने स्थानीय निवासियों के साथ किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों ने नई सुविधा शुरू होने पर खुशी जताई और इसे स्थानीय जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

अमित खरकड़ी ने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्र में आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विस्तार का प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है।

स्थानीय निवासियों ने सार्वजनिक उपयोग के लिए टॉयलेट ब्लॉक उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से आम जनता को सुविधा मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





More Stories
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन
समृद्धि बाह्य भौतिक जगत की नहीं बल्कि आंतरिक होनी चाहिए
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र में शिरकत करने के लिए CM धामी पहुंचे
पंडित हरीश उनियाल का जन्म दिवस मां गंगा के तट पर संतों की शरण में गौ सेवा करते हुए ईश्वर की आराधना में पर्यावरण को सम्पर्पित रहा
HR :हरियाणा के समालखा में सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब