19 लाख से अधिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

19 लाख से अधिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी

- कार्ड नहीं था, खरीदनी पड़ी बस की टिकट

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव : परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अब तक 19 लाख 5 हजार 889 पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए जा चुके हैं। दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड व्यवस्था लागू कर दिया है। दिल्ली की सभी पात्र महिलाओं के स्मार्ट कार्ड बनने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी और घबराने की जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि कार्ड बनाने और जारी करने की प्रक्रिया जारी है और सभी पात्र महिलाओं को इस व्यवस्था के तहत कवर किया जाएगा। सिंह ने कहा कि महिलाओं को

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग ने दिल्ली के साउथ, नॉर्थ, ईस्ट और वेस्ट क्षेत्रों को कवर करने के लिए 38 डीटीसी पिंक पास वितरण केंद्रों का बड़ा

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 38 डीटीसी पास वितरण केंद्र और विशेष

साउथ दिल्ली में यह केंद्र नेहरू प्लेस, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, हौज खास, साउथ कैंपस, जामिया, जेएनयू और महरौली में स्थित हैं। वहीं

नॉर्थ दिल्ली में बीबीएम डिपो, वजीरपुर, आजादपुर, रोहिणी सेक्टर-22, कंझावला, नरेला, बवाना, नॉर्थ कैंपस, मंगोलपुरी व रोहिणी डिपो में कैंप उपलब्ध हैं। ईस्ट दिल्ली में महिलाएं बुराड़ी डिपो, कश्मीरी गेट, नंद नगरी, दिल्ली गेट, करावल नगर टर्मिनल, शाहदरा, सीमापुरी, एससी हाउस, झील और हसनपुर स्थित केंद्रों में कार्ड बनवा सकती हैं। जबकि वेस्ट दिल्ली में उत्तम नगर, शादीपुर, दिचाऊ कलां, पीरागढ़ी, द्वारका सेक्टर-2, हरि नगर-1, पंजाबी बाग, सुल्तानपुरी, घुम्मनहेड़ा डिपो-1, बिंदापुर टर्मिनल पर कैंप हैं। इसके अलावा स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं।

कार्ड नहीं था, खरीदनी पड़ी बस की टिकट

दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए सोमवार 5 अक्तूबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य हो गया है। डीटीसी व परिवहन विभाग ने मुफ्त एवं रियायती पास नियमों में संशोधन कर अधिसूचना जारी कर पिंक टिकट की व्यवस्था खत्म कर दी। अब मुफ्त यात्रा के लिए महिला यात्रियों को बस में वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कंडक्टर से टैप कराना अनिवार्य हो गया है। इस कारण अब कंडक्टर ने पिंक गुलाबी कार्ड टैप कर मुफ्त टिकट जारी करना शुरू कर दिया है। डीटीसी के तहत चलने वाले बसें तथा कलस्टर बसों में कंडक्टरों बिना कार्ड वाली

महिलाओं को मुफ्त टिक्ट पास जारी

नहीं किया। इस कारण महिलाओं को वैध तय पैसे देकर अपने गंतव्य तक का टिकट लेना पड़ा।

बसों में कंडक्टरों ने सोमवार से उपरोक्त सख्ती शुरू की। क्योंकि उन्हें उनके संबंधित डिपों से सख्त निर्देश दे दिया गया है कि अब बिना पिंक स्मार्ड कार्ड के किसी महिला को मुफ्त टिकट

पास न जारी करें। दरअसल सभी डिपों में नोटिस भी चिपका दिया गया है कि 5 अक्तूबर से पिंक स्मार्ड कार्ड टिकट टैप होने के बाद ही महिलाओं को मुफ्त टिकट पास जारी करें।

डीटीसी व परिवहन विभाग के अधिसूचना के अनुसार दिल्ली की रहने वाली महिलाएं पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए डीटीसी और क्लस्टर की एसी व नॉन-एसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। ट्रांसजेंडर्स को भी यह सुविधा दी गई है। 12 साल या उससे अधिक उम्र की महिला, जिनके पास दिल्ली का आधार कार्ड है, वह कार्ड बनवा सकती हैं। दिल्ली में रोजाना औसतन 6-7 लाख महिलाएं बस में सफर करती हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox