
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव । द्वारका जिले के सेक्टर-23 थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाई माह की बच्ची को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। बरामद बच्ची को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को सेक्टर-23 द्वारका थाने में ढाई माह की बच्ची के अपहरण की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR संख्या 270/2026 के तहत BNS की धारा 137(2)/97/3(5) में मामला दर्ज किया गया।
बामनौली गांव में घर-घर तलाशी
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर थाना स्तर पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। SHO सेक्टर-23 द्वारका इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व और एसीपी द्वारका सब-डिवीजन किशोर कुमार की निगरानी में टीमों ने बच्ची की सुरक्षित बरामदगी और आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीमों ने बामनौली गांव, सेक्टर-28, द्वारका में घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया। गांव से जुड़ी सड़कों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (CAF), मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ को जांच का आधार बनाया।

आरोपी दंपती के कब्जे से मिली बच्ची
जांच के दौरान पुलिस ने बामनौली गांव निवासी दीपक और उसकी पत्नी शीला उर्फ सुशीला को चिन्हित किया। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके कब्जे से ढाई माह की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय दीपक पुत्र रामू सोनकर और 30 वर्षीय शीला उर्फ सुशीला पत्नी दीपक के रूप में हुई है। दोनों बामनौली गांव, सेक्टर-28, द्वारका के रहने वाले हैं।
माता-पिता को सौंपी गई बच्ची
पुलिस के मुताबिक, बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?