
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की एंटी जेल बेल एवं घोषित अपराधी सेल ने विशेष अभियान के तहत चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे और न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।
जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
पहले मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजेश (35 वर्ष), जो बिंदापुर थाना क्षेत्र के चोरी के एक मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था, द्वारका मोड़ स्थित लक्ष्मी विहार इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, राजेश को 10 जुलाई 2026 को द्वारका कोर्ट ने चोरी के सामान रखने से जुड़े मामले में घोषित अपराधी घोषित किया था। उसके खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दूसरे अभियान में पुलिस ने संदीप तोमर (36 वर्ष) को हरियाणा के फरीदाबाद स्थित भारत कॉलोनी से गिरफ्तार किया। संदीप एक धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, संदीप को 4 जुलाई 2025 को द्वारका कोर्ट ने धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में घोषित अपराधी घोषित किया था। उसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। द्वारका पुलिस का कहना है कि घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने वाले अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन