बिंदापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-3 चोरी के मोबाइल फोन बरामद, 8 चोरी के मामलों में शामिल 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के आठ मामलों में शामिल रह चुका है।

जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदापुर थाना पुलिस की टीम लगातार गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में शाम के समय मटियाला स्थित डस्ट लैंड इलाके में पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया।

पुलिस को देखते ही युवक मौके से भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान वह मोबाइल फोन के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके बाद पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन का रिकॉर्ड ZIPNET के माध्यम से जांचा, जिसमें तीनों मोबाइल चोरी के पाए गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान रोशन कुमार (23 वर्ष) निवासी सेक्टर-3, द्वारका के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोशन कुमार पहले भी चोरी के आठ मामलों में शामिल रह चुका है। बरामद तीनों मोबाइल फोन बिंदापुर थाना क्षेत्र में दर्ज अलग-अलग चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी के चार मामलों के खुलासे में सफलता मिली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह चोरी की अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox