द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-1,880 अवैध शराब की बोतलें बरामद -महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस ने “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1,880 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार महिला आरोपी पहले से दिल्ली से निर्वासित (Externed) घोषित की जा चुकी थी और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश और एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की निगरानी में एंटी-नारकोटिक्स सेल लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत 30 जुलाई 2026 को इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिंदापुर एक्सटेंशन इलाके में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान रुपेश कुमार (19 वर्ष) निवासी चाणक्य प्लेस, उत्तम नगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1,567 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में डाबड़ी थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान रुपेश ने खुलासा किया कि वह बिंदापुर और डाबड़ी क्षेत्र के शराब तस्करों को अवैध शराब की सप्लाई करता था। अदालत से पुलिस रिमांड मिलने के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रताप गार्डन, बिंदापुर में छापेमारी कर आरती (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरती पहले से ही आदतन अपराधी है और 25 जून 2026 के आदेश के तहत उसे एक वर्ष के लिए दिल्ली से निर्वासित किया गया था। इसके बावजूद वह अवैध शराब के कारोबार में सक्रिय पाई गई। उसके घर की तलाशी में 313 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1,880 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अवैध शराब की सप्लाई करने वाले मुख्य नेटवर्क की तलाश जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रुपेश कुमार के खिलाफ पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि आरती के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

द्वारका पुलिस का कहना है कि “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox