चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद

-द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी से मिला सुराग; आरोपी पर पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने कार चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की कार बरामद की है। आरोपी कथित तौर पर चोरी की कार को गुरुग्राम ले जाकर बेचने की फिराक में था। पुलिस की टीम ने उसे झटिकरा रोड स्थित रेवला विलेज कट के पास दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को बामनौली, सेक्टर-28, द्वारका के सामने से कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-23 द्वारका में ई-एफआईआर संख्या 022030/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(बी) में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के लिए एसएचओ इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की कार को एक व्यक्ति झटिकरा रोड के रास्ते गुरुग्राम ले जा रहा है और उसे बेचने की तैयारी में है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झटिकरा मेन रोड, रेवला विलेज कट के पास घेराबंदी की। इसी दौरान कार लेकर पहुंचे राजेश रुहिल को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी और जांच में उसके कब्जे से चोरी की कार बरामद हुई।

पूछताछ में चोरी की बात कबूली

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था और नशे का आदी है। पैसों की जरूरत के चलते उसने कार चोरी की और उसे गुरुग्राम ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे चोरी की कार समेत पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश रुहिल (28) पुत्र हरविंदर, निवासी फेज-II, वेस्ट गोपाल नगर, नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना पश्चिम विहार में वर्ष 2021 के चोरी से संबंधित दो ई-एफआईआर भी दर्ज हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox