ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार का जोरदार स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार का जोरदार स्वागत

-पीरागढ़ी चौक पर दिल्ली-41 स्पोर्ट्स क्लब नांगलोई व दिल्ली देहात जनकल्याण मंच ने किया खिलाड़ी अभिनन्दन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नांगलोई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- इस बार टोक्यों ओलंपिक-2020 भारत के लिए काफी कुछ खास रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टोक्यों ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते थे जिनमें पुरूष हॉकी में भी भारत ने सालों के इंतजार के बाद कांस्य पदक जीता। जिसे देखते हुए हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार का नांगलोई अपने कल्ब में पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह का आयोजन पीरागढ़ी चौक पर दिल्ली-41 स्पोर्ट्स क्लब नांगलोई व दिल्ली देहात जनकल्याण मंच के द्वारा किया गया। जिसमें काफी संख्या में खेल प्रेमियों ने भाग लेकर खिलाड़ी अभिनन्दन कर हौंसला अफजाई की।


                    रविवार को पीरागढ़ी चौक पर स्थित मेडन्स क्राउन वैंक्ट हाल में स्वागत सुमित कुमार का गाजेबाजे के साथ स्वागत किया गया। एनसीसी के बच्चों ने उसे सलामी दी और छात्राओं ने तिलक लगाकर सुमित का स्वागत किया। इस मौके पर दिल्ली-41 स्पोर्ट्स क्लब नांगलोई के अध्यक्ष व सुमित के कोच अनिल कुमार, दिल्ली देहात जनकल्याण मंच के अध्यक्ष अशोक अहलावत, कबड्डी इंडिया के प्रबंधक व कोच जोगेन्द्र दलाल, अग्रसेन सोसायटी के ट्रस्टी नरेश ऐरन, डीसीपी घनश्याम बंसल, क्राउन प्लाजा के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल, सीआरपीएफ के डीएसपी व इंटरनेशनल पहलवान जगबीर सिंह, पूर्व एडीएम करतार सिंह, हॉकी कोच सुनील कुमार व संदीप कुमार ने उनका फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
                    यहां बता दे कि वैसे तो सुमित कुमार कुराड़ गांव जिला सोनिपत के रहने वाले है लेकिन घर की स्थिति ठीक नही होने के कारण काफी समय पहले दिल्ली आ गये थे और नांगलोई में कोच अनिल के सान्निघ्य में प्रक्टिस करते थे। वहीं से वह अपनी प्रतिभा निखार पाये और इस मुकाम तक पंहुचे। इस अवसर भारी संख्या में स्कूली बच्चों व खिलाड़ियों ने सुमित का स्वागत किया। इस अवसर पर सुमित ने कहा कि वह इस स्वागत से काफी अभिभूत हुए है और सभी को भरोसा दिलाते है कि अगले ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने के लिए जी जान से तैयारी करेंगे।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox