
राजस्थान/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- जयपुर के हवा महल के बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक बार फिर से एक देश एक कानून की मांग को हवा दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि एक विशेष समुदाय केवल बच्चे पैदा करने में लगा हुआ है। विधानसभा में भी ऐसे लोग हैं जो 3-4 बेगम रखे हुए हैं। ये हम नहीं चलने देंगे, जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून आना चाहिए। जब संविधान के तहत सभी को योजनाओं के लाभ मिल रहे हैं तो सभी पर एक ही कानून लागू होना चाहिए।
जयपुर के हवा महल क्षेत्र से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर से एक देश एक कानून की मांग की है। यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता पर बीजेपी विधायक ने कहा कि जब देश में सभी को योजनाओं का समान रूप से लाभ मिल रहा है तो ऐसे में कानून एक क्यों न हो? उन्होंने समुदाय विशेष को टारगेट करते हुए कहा कि एक पक्ष के लिए कानून है वह एक ही शादी करे और विपक्ष इसका पालन कर रहा है। वहीं दूसरा पक्ष है जो 4 बेगम रखकर 36 बच्चे पैदा कर रहे हैं।





More Stories
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
राणा प्रताप बाग में 35 लाख रुपये की सेंधमारी का खुलासा, घरेलू सहायिका निकली मास्टरमाइंड; भारत नगर पुलिस ने चोरी के सोने-हीरे के आभूषण और विदेशी मुद्रा की बरामद
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
मोदी की गारंटी’ की याद दिलाने कलेक्टोरेट पहुंचे कर्मचारी, सड़कों पर गूंजा आक्रोश
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ