अमित शाह का हरियाणा में भूपेंद्र हुड्‌डा को चैलेंज: बोले- मैं बनिया का बेटा, पाई-पाई का हिसाब लाया हूं, आंकड़ों के साथ मैदान में आओ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमित शाह का हरियाणा में भूपेंद्र हुड्‌डा को चैलेंज: बोले- मैं बनिया का बेटा, पाई-पाई का हिसाब लाया हूं, आंकड़ों के साथ मैदान में आओ

हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा में दूसरी बार पहुंचे हैं। महेंद्रगढ़ में बीसी सम्मान सम्मेलन में मंच से अमित ने संबोधित किया। इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित राज्य के तमाम सांसद और विधायक उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा तीन चीजों के लिए प्रसिद्ध है, साथ ही हरियाणा की माता ने देश को सबसे ज्यादा जवान दिए। शाह ने कहा कि सेना में हरियाणा के सबसे ज्यादा जवान है। हरियाणा के धाकड़ देश के लिए मेडल लाने में सबसे आगे हैं और खेल के मैदान में हरियाणा से मेडल आते हैं।
हुड्डा को दिया चैलेंज

हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे दस साल और अपने दस साल के काम का हिसाब लेकर आप जनता के बीच जाइए। हुड्डा साहब सुन लीजिए मैं बनिए का बेटा हूं पाई-पाई का हिसाब लेकर आया हूं। आपने दस साल तक ऊपर और नीचे कांग्रेस की सरकार बनी हरियाणा को क्या दिया। सिर्फ 41 हजार करोड़ रुपया दिए। नरेंद्र मोदी और मनोहर सरकार ने 2 लाख 59 हजार करोड़ रुपए देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किय। आपसे 6 गुणा ज्यादा पैसा हमने दिया। हमारे मुख्यमंत्री को आने की जरूरत नहीं है, हमारे युवा मोर्चे का जिला अध्यक्ष ही काफी है।

मंच से अमित शाह बोले कि हरियाणा के चुनाव में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। साथ ही भूपेंद्र हुड्डा को चैलेंज देते हुए शाह ने कहा कि हुड्डा साहब मैदान में आइए, आंकड़ों के साथ आइए, आप क्या हिसाब मांगेंगे हिसाब हम देंगे आपको, हरियाणा की जनता आपसे दस साल का हिसाब मांगेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी हमेशा से पिछड़ा वर्ग विरोधी रही है। शाह ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण प्रदान करने के लिए 1950 के दशक में गठित काका कालेकर आयोग का यहां ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक इसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘1980 में (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसे 1990 में जब स्वीकार किया गया तो (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी ने ढाई घंटे का भाषण दिया था और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण का विरोध किया था।

BC आरक्षण का करेंगे संरक्षण
शाह ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। अगर वे यहां (सत्ता में) आते हैं तो यहां भी ऐसा ही होगा।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में मुसलमानों के लिए आरक्षण की अनुमति नहीं देंगे।” शाह ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह का पिछले एक पखवाड़े में हरियाणा का यह दूसरा दौरा है। उन्होंने 29 जून को पंचकूला में पार्टी की विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

वहीं सीएम की तारीफ में शाह बोले की मुख्यमंत्री बन कर भी ये मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, सीएम हैं, कॉमन मैन हैं मुख्यमंत्री नहीं। इनका दरवाजा 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं शाह ने मंच से एक रहस्य की बात बताते हुए कहा कि मोदी के दिल में हरियाणा देश में सबसे ऊपर है। यहां मोदी ने संगठन में काम किया है। यहां हर कार्यकर्ता को नाम से जानते हैं।

शाह ने कहा कि आज ओबीसी समाज को तीन बड़ी रियायतें दी हैं, अभी से ये रियासतें मिलनी शुरू हुई हैं। शाह ने कहा कि एक वादा दो। मैं बैसाखियों वाली सरकार के लिए नहीं आया हूं। समाज इकट्ठा होकर भाजपा को आशीर्वाद दें, साथ ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

आज यहां से मंच से बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता को आह्वान करना चाहता हूं। बीजेपी के पास हर गांव का हिसाब है। ब्राह्मण माजरा पंचायत में 20 करोड़ खर्च किया। कलिंदा में 18 करोड़, तिगांव में 85 करोड़, कोरियावास में 517 करोड़, आसनकला में 24 करोड़, खारिया में 22 करोड़ रुपए खर्च किया। मेरे पास हुड्‌डा साहब आने-आने हिसाब है। हमारे कार्यकर्ता 6225 पंचायतों में जाएंगे हिसाब देंगे। हुड्डा साहब हिसाब आपको देना 10 साल के कुशासन और 10 साल विकास से महरूम रखने का।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox