9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ

- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कैप्टन स्मित ने साहस दिखाते हुए सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी सराहते हुए कहा कि उन्होंने 9/11 होने से बचा लिया।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बीते दिन हुई घटना में कैप्टन स्मित ने साहस दिखाते हुए सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई। अब उनके साहस की दुनिया सराहना कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीएससी के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मित ने अद्भुत धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया। सचमुच, जैसा कि आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा की एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोक दिया।”

‘स्मित ने बढ़ाया भारत का मान, दुनिया कर रही सराहना’

प्रधानमंत्री मोदी आगे कहा, “स्मित की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। आज मैंने उनके पिता भूपेंद्र, उनकी मां गीता और उनकी पत्नी सोनल से भी बात की। अभी उनका इलाज चल रहा है। आज पूरी दुनिया को उन पर गर्व है। मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि वे स्मित की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और स्मित को सलाम करें, जिन्होंने भारत का मान बढ़ाया है।”

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

इससे पहले कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को लेकर पीएम मोदी ने आज गुरुवार सुबह भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया।’

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मछार पर गर्व है। हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’

नेतन्याहू ने क्या कहा?

नेतन्याहू ने कहा, “हमले का शिकार हुए पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने घायल होने के बावजूद जवाबी कार्रवाई की और 9/11 जैसी बड़ी तबाही होने से बचा लिया।” इसके अलावा, एक्स पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा, “भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox