ट्रंप ने अपने यूथ सोशल नेटवर्क पर किया पोस्ट, आखिर कौन है जेडी वेंस..? 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रंप ने अपने यूथ सोशल नेटवर्क पर किया पोस्ट, आखिर कौन है जेडी वेंस..? 

-सोमवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए वेंस

अमेरिका/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एक पोस्ट में लिखा कि लंबे विचार-विमर्श के बाद और पार्टी के अन्य सदस्यों की प्रतिभा को देखते हुए, सीनेटर जेडी वेंस को उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। जेडी वेंस 2022 में सीनेट के लिए चुने गए थे।

बता दें कि ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर लिखा, ‘ लंबे विचार-विमर्श और मंथन के बाद मैंने फैसला किया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस हैं’। उन्होंने कहा कि कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा को देखने के बाद जेडी वेंस के नाम पर मुहर लगाई गई है’।

वैंस एक लेखक होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी

1. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जेडी ने मरीन कॉर्प्स में अमेरिका की सेवा की है। जेडी वेंस की तारीफों के पुल बांधते हुए ट्रंप ने बताया कि वेंस एक लेखक होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।
2. दो साल में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि
3. सुम्मा कम लाउड और येल लॉ स्कूल से स्नातक
4. येल लॉ जर्नल के संपादक और येल लॉ वेटरन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं
5. प्रौद्योगिकी और वित्तीय क्षेत्र में बहुत ही सफल व्यावसायिक करियर रहा है

‘वैंस अमेरिकी श्रमिक और किसानों के साथ खड़े रहे है’
ट्रंप ने वेंस को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने के साथ-साथ यह भी बताया कि रिपब्लिकन खेमे के प्रचार अभियान के दौरान वैंस उन लोगों पर विशेष ध्यान देंगे जिनके लिए उन्होंने शानदार लड़ाई लड़ी है। ट्रंप के मुताबिक, वेंस पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, ओहियो, मिनिस्टर और कई अन्य राज्यों के अमेरिकी श्रमिक और किसानों के साथ खड़े रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox