कश्मीर के त्राल में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही, आतंकियों के 5 मददगार गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कश्मीर के त्राल में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही, आतंकियों के 5 मददगार गिरफ्तार

-त्राल में चिपकाये थे धमकी भरे पोस्टर, आरोपियों से एक लैपटाॅप, धमकी भरे पोस्टर व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कश्मीर के त्राल में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए धमकी भरे पोस्टर चिपकाने के मामले में आतंकियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक लैपटॉप, धमकी भरे पोस्टर व अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस सतर्कता से जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।                  कश्मीर में त्राल क्षेत्र के सीर और बटागुंड गांवों में 13 जनवरी को आतंकी संगठन के धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए थे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। इसी क्रम में कई स्थानों पर छापे मारे गए और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। संदिग्धों से पूछताछ और अन्य सबूतों के साथ पांच आतंकवादी सहयोगियों को सीर और बटागुंड क्षेत्र में धमकी भरे पोस्टर चिपकाने के मामले में आरोपी पाया गया। तदनुसार उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर पुलिस थाना त्राल में दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आतंकियों के सहयोगियों की पहचान जहांगीर अहमद पर्रे पुत्र गुलाम नबी पर्रे, ऐजाज अहमद पर्रे पुत्र मोहम्मद पर्रे, तौसीफ अहमद लोन पुत्र मोहम्मद रमजान लोन, सबजार अहमद भट पुत्र अब्दुल राशिद भट और कैसर अहमद डार पुत्र गुलजार अहमद डार के रूप में हुई है। उक्त आतंकियों के सभी सहयोगी त्राल के रहने वाले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox