व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी

-व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/हल्द्वानी /राज्य ब्यूरो, : शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वार्षिक सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जीएसटी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा। साथ ही मंडी शुल्क के मुद्दे पर भी दोबारा विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। कैंची बाईपास से जाम की समस्या के समाधान की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कैंची धाम में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित एवं व्यवस्थित करने के लिए सरकार की ओर से प्रभावी व्यवस्था किए जाने की बात कही। वही सम्मेलन में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा। इनमें जीएसटी विभाग से संबंधित शिकायतें, मंडी शुल्क, आपदा के दौरान व्यापारियों को होने वाले नुकसान तथा यातायात और पार्किंग जैसी समस्याओं को उठाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox