BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक

-तीनों नेताओं की बीजेपी में एंट्री के लिए 14 अक्टूबर को अमेठी के गौरीगंज में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ लखनऊ/ राज्य ब्यूरो,: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है. कारण, सपा के तीन बागी विधायक गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या (गोसाईं गंज) से अभय सिंह और कालपी (जालौन) से विनोद चतुर्वेदी आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. तीनों नेताओं ने 2024 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी.

इन तीनों नेताओं की बीजेपी में एंट्री के लिए 14 अक्टूबर को अमेठी के गौरीगंज में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है. यह मेगा जॉइनिंग कार्यक्रम गौरीगंज स्थित राकेश प्रताप सिंह के निजी निवास में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

बता दें कि हाल ही में कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस दौरान गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे. तीनों की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके बीजेपी के साथ जाने की चर्चा और तेज हो गई थी.

राकेश प्रताप सिंह ने खुद 14 अक्टूबर को बीजेपी की सदस्यता लेने की बात कही है. वह 9 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसमें बीजेपी में शामिल होने के कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी दी जा सकती है. कार्यक्रम में कौन-कौन से नेता शामिल होंगे और आयोजन किस तरह होगा, इसे लेकर भी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

राकेश प्रताप सिंह लंबे समय से समाजवादी पार्टी से अलग रुख अपनाए हुए थे. 2024 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायकों में उनका नाम सामने आया था. इसके बाद जून 2025 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

राकेश प्रताप सिंह के साथ अयोध्या के गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और रायबरली के ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय को भी सपा से बाहर कर दिया गया था. विधानसभा में इन नेताओं को बाद में असंबद्ध सदस्यों के तौर पर मान्यता दी गई. वहीं, विनोद चतुर्वेदी उन सपा विधायकों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने 2024 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोट किया था, लेकिन उन्हें उस समय सपा से निष्कासित नहीं किया गया था

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox