राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता

-विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो, : INDIA ब्लॉक के 10 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के मामले में हस्तक्षेप की मांग की. विपक्षी नेताओं ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों और चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा.

इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला. वहां कुछ सांसदों ने धरना दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के लिए निर्धारित नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिला.

मुलाकात के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष ने राष्ट्रपति के सामने वोट चोरी का मुद्दा उठाया है. उनके मुताबिक, राष्ट्रपति ने इस संबंध में सबूत देने को कहा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष राष्ट्रपति को चुनावी गड़बड़ियों के सबूत सौंपेगा. राहुल गांधी ने यह भी बताया कि विपक्षी नेता सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मुलाकात करेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के सामने अपनी मांगें रखीं. उन्होंने चुनाव दोबारा कराने और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की. खड़गे के अनुसार, राष्ट्रपति ने विपक्ष से आरोपों के समर्थन में सबूत मांगे हैं.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति ने विपक्ष की बात सुनी और सकारात्मक रुख दिखाया. उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने और संविधान की रक्षा करने की अपील की है. ममता बनर्जी के मुताबिक, विपक्ष इस मामले से जुड़े सबूत भी सौंपेगा. प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, एमए बेबी, डी. राजा, राजीव राय, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, मनोज झा और थोल थिरुमावलवन शामिल थे

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox