छावला थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, 2700 पव्वे किये जप्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, 2700 पव्वे किये जप्त

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला की छावला थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक शराब तस्कर को 54 कार्टन यानी 2700 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जप्त कर ली है। साथ ही पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद बहादुरगढ़ के एल-1 गोदाम पर भी छापा मारा है और उसके रिकार्ड की जांच कर रही है।
द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कोरोना काल के समय से ही द्वारका पुलिस अवैध शराब की तस्करी को लेकर काफी सतर्क बनी हुई है। इसमें भी अवैध शराब के मामलों की बढ़ौतरी को देखते हुए खासकर सीमांत थानों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वीरवार को भी छावला, द्वारका व डाबड़ी पुलिस ने तीन महिला शराब तस्करों को अवैध देसी शराब के पाउचों के साथ पकड़ा था। शनिवार को पुलिस को दौलतपुर-शिकारपुर रोड़ पर अवैध शराब की तस्करी की एक सूचना मिली थी जिसपर कार्यवाही करते हुए एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा ने सिपाही प्रदीप व सत्यनारायण को सूचना पर काम करने का आदेश दिया। सूचना पर कार्यवाही करते हुए गश्त पर तैनात दोनो सिपाहियों ने कार को ढूंढ निकाला और आरोपी प्रवीण पुत्र जगदीश निवासी गांव बिलयाली जिला भिवानी को कार समेंत दबौच लिया। पुलिस को कार की तलाशी में 54 कार्टन अवैध देसी शराब बरामद हुई जिसके पश्चात मौके पर एसआई ध्यानेन्द्र व सिपाही मनोज ने पंहुच कर आरोपी से पूछताछ की और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बहादुरगढ़ के एल-1 से शराब लाकर दिल्ली में बेचता व सप्लाई करता है। जिसके तहत पुलिस ने एल-1 पर भी छापा मारा लेकिन वहां की कार्यवाही की पुलिस ने कोई जानकारी नही दी है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर लिया है। ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox