नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली में आयोजित Compete with Yourself – “Rohini Chapter-2” रनिंग प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में समूह के धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।
. 10 किलोमीटर दौड़ के ओपन वर्ग में सोनपाल सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
. धर्मवीर सैनी ने 35+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बेहतरीन फिटनेस का परिचय दिया।
. 45+ आयु वर्ग में भी धर्मवीर ने प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी सफलता दर्ज की।
. इसी वर्ग में राकेश डबास ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बीआरजी की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ा।
. 5 किलोमीटर दौड़ में राजेश कुमार ने 45+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
. रोशन लाल शर्मा ने 30+ आयु वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया।
. जबकि अशोक कुमार ने 60+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर साबित कर दिया कि उम्र सफलता की राह में बाधा नहीं बनती। . राजपाल ने 45+ आयु वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर टीम के प्रदर्शन को और मजबूत बनाया।
प्रतियोगिता में बीआरजी के सदस्य अमृत कौर, अंजलि आनंद, सूरज, मोनिका और अरुण सैनी ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि समूह का उद्देश्य केवल दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि बीआरजी के सदस्य लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप आज एक रनिंग क्लब से आगे बढ़कर फिटनेस परिवार का रूप ले चुका है, जहां सभी आयु वर्ग के लोग दौड़, साइक्लिंग, योग और अन्य खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हैं।
प्रतियोगिता में बीआरजी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खेल प्रेमियों और समूह के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन