ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार

-तीन नाबालिग के साथ 15 चोरी के ई-रिक्शा द्वारका पुलिस ने किए बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिले के छावला थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े तीन नाबालिग बालकों को भी पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान 15 चोरी एवं संदिग्ध चोरी के ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं, जिसे हाल के समय की बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, 4 जून 2026 को ई-रिक्शा चोरी की एक ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि तीन युवकों ने उसे बहाने से अपने साथ ले जाकर उसका ई-रिक्शा चोरी कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी के आधार पर तीन नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में खुलासा-
पूछताछ में नाबालिगों ने खुलासा किया कि उन्हें प्रत्येक ई-रिक्शा चोरी के बदले 2,500 रुपये देने का लालच देकर महबूब खान उर्फ अभिषेक नामक व्यक्ति गिरोह के लिए काम कराता था। इसके बाद पुलिस ने महबूब खान (42) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से गहन पूछताछ के दौरान वर्तमान मामले में चोरी किया गया ई-रिक्शा गोयला डेयरी क्षेत्र के एक खाली प्लॉट से बरामद किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से 14 अन्य ई-रिक्शा भी बरामद किए गए। कुल 15 ई-रिक्शा की बरामदगी से कई चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना नाबालिगों का इस्तेमाल चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए करता था, जबकि चोरी किए गए वाहनों को छिपाने और ठिकाने लगाने का काम स्वयं संभालता था। इसी कारण आरोपी के खिलाफ अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

द्वारका पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है और चोरी की संपत्ति की बड़ी मात्रा में बरामदगी संभव हो सकी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox