Compete with Yourself – ”Rohini Chapter-2” में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Compete with Yourself – ”Rohini Chapter-2” में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन

-विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक जीतकर धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का गौरव!

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली में आयोजित Compete with Yourself – “Rohini Chapter-2” रनिंग प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में समूह के धावकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।

. 10 किलोमीटर दौड़ के ओपन वर्ग में सोनपाल सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
. धर्मवीर सैनी ने 35+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बेहतरीन फिटनेस का परिचय दिया।
. 45+ आयु वर्ग में भी धर्मवीर ने प्रथम स्थान हासिल कर दोहरी सफलता दर्ज की।
. इसी वर्ग में राकेश डबास ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर बीआरजी की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ा।

. 5 किलोमीटर दौड़ में राजेश कुमार ने 45+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
. रोशन लाल शर्मा ने 30+ आयु वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया।
. जबकि अशोक कुमार ने 60+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर साबित कर दिया कि उम्र सफलता की राह में बाधा नहीं बनती। . राजपाल ने 45+ आयु वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर टीम के प्रदर्शन को और मजबूत बनाया।

प्रतियोगिता में बीआरजी के सदस्य अमृत कौर, अंजलि आनंद, सूरज, मोनिका और अरुण सैनी ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि समूह का उद्देश्य केवल दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि बीआरजी के सदस्य लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप आज एक रनिंग क्लब से आगे बढ़कर फिटनेस परिवार का रूप ले चुका है, जहां सभी आयु वर्ग के लोग दौड़, साइक्लिंग, योग और अन्य खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हैं।

प्रतियोगिता में बीआरजी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खेल प्रेमियों और समूह के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox