दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार

उत्तरपूर्वी जिला पुलिस ने दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार में कथित तौर पर मिलावटी देसी घी बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ किया है.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ उत्तरपूर्वी जिला ब्यूरो: दिवाली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तरपूर्वी जिला पुलिस ने दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार में कथित तौर पर मिलावटी देसी घी बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से 221.550 किलोग्राम संदिग्ध घी बरामद किया है. मामले में 22 वर्षीय मोहम्मद समीर को पकड़ा गया है. पुलिस ने घी तैयार करने और रखने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को एएटीएस, उत्तरपूर्वी जिला के हेड कांस्टेबल हेमंत को करावल नगर इलाके में कथित तौर पर मिलावटी देसी घी बनाने और उसकी सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद इंस्पेक्टर दीपक पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिव विहार, फेज10 की गली नंबर 22 स्थित एक परिसर में छापा मारा. छापेमारी के दौरान परिसर से 11 टिन और एक ड्रम में रखा करीब 221.550 किलोग्राम संदिग्ध घी बरामद हुआ. पुलिस को मौके से दो गैस चूल्हे, एक एलपीजी सिलेंडर, रिफाइन तेल के दो खाली टिन, एक खाली नीला ड्रम, वजन करने की मशीन और घी तैयार करने या रखने में इस्तेमाल होने वाले अन्य बर्तन भी मिले. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है.

जांच के बाद होगी मिलावट की पुष्टि

पुलिस ने बताया कि बरामद घी की वास्तविक गुणवत्ता और उसमें मिलावट की पुष्टि जांच तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप परीक्षण के बाद होगी. फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है. इस संबंध में करावल नगर थाने में एफआईआर नंबर 311/2026 दर्ज की गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 125, 274, 275 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है.

त्योहारों के दौरान मिलावट पर नजर

उत्तरपूर्वी जिला के डीसीपी राहुल अलवल ने कहा कित्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना जरूरी है. पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है और मिलावटी खाद्य पदार्थों के अवैध निर्माण तथा सप्लाई में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने लोगों से खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox