बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/- बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सदस्य एवं बहुमुखी खिलाड़ी राजेश रघुवंशी ने हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध चंदर नाहन झील ट्रेक को सफलतापूर्वक पूरा कर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। 11 जून 2026 को संपन्न हुए इस चुनौतीपूर्ण ट्रेक के बाद खेल एवं फिटनेस जगत में उनकी उपलब्धि की सराहना की जा रही है।
राजेश रघुवंशी लंबे समय से साहसिक खेलों और फिटनेस गतिविधियों में सक्रिय हैं। इससे पहले वे अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो तथा यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर अपनी क्षमता का परिचय दे चुके हैं। उनकी इन उपलब्धियों ने न केवल बहादुरगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। उन्होंने अन्नपूर्णा बेस कैंप, एवरेस्ट बेस कैंप, गोमुख-तपोवन ट्रेक और हर की दून ट्रेक जैसे प्रतिष्ठित एवं कठिन अभियानों को भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनकी साहसिक यात्राएं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।
राजेश रघुवंशी एक कुशल पर्वतारोही होने के साथ-साथ मैराथन धावक, डुआथलॉन खिलाड़ी, हायरॉक्स एथलीट, आयरनमैन प्रतिभागी और साइक्लिस्ट के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। खेल और फिटनेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
बीआरजी के संस्थापक सदस्य दीपक छिल्लर ने राजेश की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार साहसिक खेलों और फिटनेस गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी सफलता बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राजेश की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साहसिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बीआरजी परिवार ने राजेश रघुवंशी को चंदर नाहन झील ट्रेक की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी अभियानों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।


More Stories
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन
शिवा ढाबा के मालिक हरेंद्र यादव पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज!
Compete with Yourself – ”Rohini Chapter-2” में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन