गाजियाबाद/सिमरन मोरया/- राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चर्चित शिवा ढाबा के मालिक हरेंद्र यादव उर्फ मामा यादव और उनकी पत्नी संतोष यादव के खिलाफ करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कारोबारी साझेदारी और निवेश से जुड़े इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, संजय नगर निवासी एक कारोबारी की शिकायत पर मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने हरेंद्र यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने होटल व्यवसाय में निवेश कराने के दौरान संबंधित भूमि को अपनी स्वामित्व वाली संपत्ति बताया और इस आधार पर उनसे करीब 2 करोड़ 55 लाख रुपये का निवेश कराया।
शिकायत में कहा गया है कि बाद में जांच के दौरान पता चला कि जिस भूमि को आरोपियों द्वारा अपनी संपत्ति बताया गया था, वह वास्तव में किराए पर ली गई थी। इस खुलासे के बाद निवेशक ने स्वयं को ठगा हुआ महसूस करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद स्थित शिवा ढाबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने बड़े होर्डिंग्स और लोकप्रियता के कारण काफी प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री और स्थानीय लोग भोजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ढाबा संचालक के खिलाफ दर्ज इस मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया