KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच मजदूरों की मौत, 32 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच मजदूरों की मौत, 32 घायल

बहादुरगढ़/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कैंटर ने एक पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फसल कटाई के लिए जा रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अमन नगर के रहने वाले थे। वे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ा कैमला गांव फसल कटाई का काम करने जा रहे थे। पिकअप गाड़ी में लगभग 37 मजदूर सवार थे। देर रात करीब 1:30 बजे बादली के पास पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी।

मृतक और घायल
इस हादसे में एक महिला और चार पुरुष मजदूरों की मौत हुई है। वहीं घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आठ गंभीर घायलों का इलाज बहादुरगढ़ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए PGI रोहतक रेफर किया गया है।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल सभी लखीमपुर खीरी के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। फिलहाल पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मजदूरों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox