
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार, 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश की गई। यह घटना सीएम आवास पर हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सीएम सुरक्षित हैं, हालांकि बताया जा रहा है कि वह सदमे में हैं।
कागज देकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई में शामिल एक लगभग 35 वर्षीय युवक कागज लेकर सीएम से मिलने पहुंचा। उसने पहले कागज सीएम को दिए और उसके बाद अचानक ऊंची आवाज में अपशब्द कहते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस हिरासत में सौंप दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना की जांच जारी है।
बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने घटना की कड़ी निंदा की। वहीं, पार्टी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आरोपी हताश पार्टी का कार्यकर्ता हो सकता है। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता इस घटना से डरी नहीं हैं और न ही अपने कामकाज से रुकेंगी। उन्होंने इसे जनसुनवाई को बाधित करने की कोशिश बताया।
आम आदमी पार्टी ने भी की निंदा
इस हमले की निंदा विपक्ष ने भी की। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि दिल्ली पुलिस जांच कर रही है और सच्चाई जल्द सामने आएगी। आप नेता आतिशी ने कहा, “लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही यह राहत की बात है कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं।”





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन