ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती, कोटा-बूंदी को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट और ओडिशा को 6-लेन रिंग रोड की सौगात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती, कोटा-बूंदी को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट और ओडिशा को 6-लेन रिंग रोड की सौगात

अनीशा चौहान/-   केंद्र सरकार ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इनमें ऑनलाइन गेमिंग में सट्टेबाजी और जुए को नियंत्रित करने के लिए कड़े नियमों वाला विधेयक, राजस्थान के कोटा-बूंदी में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट और ओडिशा में 6-लेन कैपिटल रीजन रिंग रोड की मंजूरी शामिल है।

ऑनलाइन गेमिंग पर रोकथाम
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े सट्टेबाजी और जुए पर सख्ती बरतने के लिए एक नए विधेयक को मंजूरी दी है। इसके तहत ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर सख्त नियम लागू होंगे। उल्लंघन करने पर दंड और जुर्माने का प्रावधान है, साथ ही जरूरत पड़ने पर ऐप्स को प्रतिबंधित भी किया जा सकेगा। खास बात यह है कि अब कोई भी सेलिब्रिटी या प्रभावशाली हस्ती इन ऐप्स का प्रचार नहीं कर सकेगी। सरकार का मानना है कि यह कदम युवाओं को गलत रास्ते से बचाएगा और समाज को होने वाले नुकसान को कम करेगा। यह विधेयक जल्द ही लोकसभा में पेश किया जा सकता है।

कोटा-बूंदी में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट
कैबिनेट ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में 1507 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है। कोटा लंबे समय से एक आधुनिक हवाई अड्डे की मांग कर रहा था। नया एयरपोर्ट प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। इसे दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना से क्षेत्र में हवाई संपर्क बेहतर होगा, जिससे औद्योगिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

ओडिशा में 6-लेन कैपिटल रीजन रिंग रोड
केंद्र सरकार ने ओडिशा में 8307.74 करोड़ रुपये की लागत से 110.875 किमी लंबी 6-लेन कैपिटल रीजन रिंग रोड को भी मंजूरी दी है। यह ग्रीनफील्ड हाईवे हाइब्रिड एन्युटी मोड पर विकसित होगा। इसके बनने से भुवनेश्वर, कटक और खोर्धा जैसे शहरों में यातायात जाम और प्रदूषण कम होगा। साथ ही भारी वाहनों को शहरी क्षेत्रों से डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे न केवल ओडिशा बल्कि पूरे पूर्वी भारत को आर्थिक लाभ मिलेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox