गुलाम नबी की राह पर जायेंगे अशोक गहलोत? सचिन ने जताई आशंका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुलाम नबी की राह पर जायेंगे अशोक गहलोत? सचिन ने जताई आशंका

-अशोक गहलोत की पीएम मोदी द्वारा तारीफ करना बना चर्चा विषय, पायलट गुट ने की कार्यवाही की मांग

जयपुर/- सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि आखिर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी तारीफ किए जाने के क्या मायने है। उन्होंने कहा कि यह सभी जानते है कि संसद में पीएम ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी और उसके बाद क्या हुआ था। सचिन पायलट की इस आशंका के बाद राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है।
              अशोक गहलोत कैंप की ओर से हाईकमान के आदेश पर बुलाई गई विधायकों की मीटिंग से दूरी बनाने और फिर सीएम की कुर्सी पर बने रहने के बाद अब सचिन पायलट की बारी है। पायलट ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी तारीफ किए जाने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी और उसके बाद क्या हुआ था, यह सबको पता है। यही नहीं पायलट ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने मानगढ़ में अशोक गहलोत की तारीफ की है, उससे अंदेशा हो रहा है।
               राजस्थान के बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम की गौरव यात्रा कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अशोक गहलोत और मैंने सीएम के तौर पर साथ काम किया था। वह देश के सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने अशोक गहलोत को एक अनुभवी राजनेता बताया था। इसके बाद अशोक गहलोत ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। गहलोत ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में जहां भी जाते हैं, वहां सम्मान पाते हैं। दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे की तारीफों के बाद कयासों का दौर तेज है।
             इस बीच सचिन पायलट ने हाईकमान से मांग की है कि राजस्थान कांग्रेस के उन बागी विधायकों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए, जिन्होंने मीटिंग का बहिष्कार किया था। सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में अब अनिर्णय का माहौल खत्म हो जाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं नए अध्यक्ष से अपील करूंगा कि वे अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ ऐक्शन लें। पायलट ने कहा, कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है। मैं नए अध्यक्ष से अपील करूंगा कि वे अनुशासनहीनता करने वाले लोगों के खिलाफ ऐक्शन लें। उन्होंने कहा कि राज्य में अब अनिश्चितता का माहौल खत्म होना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox