दिल्ली सरकार और एलजी फिर आमने-सामने,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़


दिल्ली सरकार और एलजी फिर आमने-सामने,

-राजनिवास और केजरीवाल ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

नई दिल्ली/- दिल्ली में काम व अधिकारों को लेकर एक बार फिर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल आमने-सामने आ गये हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर पहली बार मंगलवार को खुलकर निशाना साधते हुए राज्य सरकार की ओर लाई जा रही योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर राजनिवास ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों को पूरा करते हुए उपराज्यपाल की सलाह और निर्देशों को मानें तो यह दिल्ली के लोगों के लिए अच्छा होगा।

अमर्यादित भाषा प्रयोग करने का आरोप
राजनिवास सूत्रों ने बताया कि उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और आप नेताओं द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग पर चिंता जाहिर की है। राजनिवास का कहना है कि उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ अपने संवाद में कभी भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं किया है जबकि, इसके विपरीत मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से प्रतिकूल टिप्पणियां की जाती हैं। राजनिवास ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं जो मौजूद ही नहीं हैं।

जनादेश का अपमान कर रहे एलजी
वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उपराज्यपाल उन्हें श्बुरा भला कहकरश् दिल्ली के दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। केजरीवाल ने बगैर किसी का नाम लिए दावा किया कि उनकी सरकार की मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की योगशाला योजना के तहत मुफ्त योग कक्षाओं का संचालन होता था। दिल्ली में फ्री योग क्लास बंद नहीं होंगे।  

हर अच्छे काम को रोकने की कोशिश
केजरीवाल ने एलजी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर अच्छे काम को रोकने की कोशिश हो रही है। इस बार ‘दिल्ली की दिवाली’ कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने दिया। रेड लाइन ऑन, गाड़ी ऑफ कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा व एलजी साहब चाहे जितना अड़चन पैदा कर ले, लेकिन काम रुकने नहीं दूंगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox