3 साल बाद हुई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हिंदुस्तान में वापसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

  3 साल बाद हुई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हिंदुस्तान में वापसी

मानसी शर्मा  /-   प्रियंका चोपड़ा भारत आ चुकी हैं। आने के बाद वह पहले इवेंट में पहुंचीं तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। प्रियंका बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हैं और उनके चाहने वाले उनके बालों से लेकर नाखूनों तक पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग देसी गर्ल के स्वैग को देखकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ को लग रहा है कि प्रियंका अब विदेशी लगने लगी हैं। वही कुछ लोगों ने उनकी बेटी पर भी कमेंट्स किए हैं।

छा गईं पीसी की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद अपने देश आई हैं। मायके आने की खुशी उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में दिखाई दे रही है। मुंबई पहुंचते ही वह कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। अब प्रियंका अपने हेयरकेयर ब्रैंड से जुड़े एक इवेंट में पहुंचीं तो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गईं।

लोगों को लगीं हॉलीवुड दीवा

प्रियंका ने फ्रंट कट वाइट क्रॉप टॉप और ट्राउजर्स पहने थे। उनके लंबे नाखून और बालों ने सबका ध्यान खींचा। पैप विरल भैयानी के इंस्टा पर पोस्ट वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है, ये नाखून डरावने हैं।

एक और ने लिखा है इंडियन नहीं लगती है अब ये। एक कमेंट है, अब मुझे ये हॉलीवुड दीवा लगती है। कुछ लोगों ने फनी कमेंट्स भी किए हैं।

बेटी पर गया ध्यान

एक यूजर का कमेंट है, ऐसा लग रहा है जैसे शहर से कोई गांव आ जाता है। कुछ लोगों ने प्रियंका के बालों पर भी कमेंट्स किए हैं। लिखा है, हेयर ब्रैंड के लिए नकली बाल, वहीं एक और कमेंट है कि पीसी को अपना हेयरस्टाइलिस्ट बदल लेना चाहिए। दिवाली वाला लुक रिपीट किया है। प्रियंका जबसे आई हैं उनकी बेटी की झलक मीडिया में नहीं आई। कुछ लोगों ने बेटी को लेकर भी सवाल किए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox