इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, आपका अकाउंट हो सकता है बंद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, आपका अकाउंट हो सकता है बंद

मानसी शर्मा /- मौजूदा समय में Instagram यूजर्स का सैलाब आ गया है। इसी के चलते Instagram यूजर्स को चेतावनी दी गई है कि उनके खाते सस्पेंड कर दिए जाएंगे। इसके बाद यूजर्स इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि यूजर्स को ये चेतावनी वहीं दोपहर 1 बजे के आसपास मिली है। कई यूजर्स इसे लेकर परेशान हो गए तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे किसी तरह की दिक्कत समझी।

जानकारी के लिए बता दें कि यूजर्स को चेतावनी दी जा रही है कि उनका अकाउंट 30 दिनों के बाद सस्पेंड कर दिया जाएगा। ये चेतावनी एक दो या सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों यूजर्स के पास पहुंची है। वैसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये चीजें सामुदायिक दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से बंद की जा रही हैं।

ट्विटर पर भड़ास निकाल रहे यूजर्स

आपको बता दें कि इस तरह की दिक्कत पेश होने के बाद ही इंस्टाग्राम यूजर्स में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा था और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस भड़ास को जमकर निकाला सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि हजारों की तादात में यूजर्स ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाल रहे थे. कुछ समय पहले जब व्हाट्सएप 2 घंटे तक बंद रहा था तब यूजेस में काफी गुस्सा देखने को मिला था और कुछ ही दिन बीतने के बाद अब इंस्टाग्राम में इस तरह की बड़ी दिक्कत आने के बाद सवाल उठाए जा रहे हैं । 

 कुछ यूजर्स ने तो यह दिक्कत भी देखी की अकाउंट में किसी तरह की एक्टिविटी नहीं हो पा रही थी और उनका अकाउंट एक तरह से फ्रीज हो गया था जिसकी वजह से यूजर्स काफी डर गए थे. आपको बता दें कि जो भी चेतावनी दी गई है उसमें यही कहा जा रहा है कि कम्युनिटी गाइडलाइंस फॉर लो ना करने की वजह से आपका अकाउंट सस्पेंड किया जा रहा है अब कौन सी है यह गाइडलाइन इसके बारे में तो यूजरसी बता सकते हैं फिलहाल इस रिपोर्ट के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स काफी खबरा चुके हैं और उन्हें अपने अकाउंट सस्पेंड होने का डर सता रहा है । 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox