
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/त्रिपुरा/राज्य ब्यूरो: कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार थाने में दर्ज मामले में आमिर से पूछताछ के लिए 6 दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे तीस हजारी कोर्ट ने अस्वीकार करते हुए एक दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया. गिरफ्तारी से पहले आमिर शौकीन ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया था और इसे एक ‘स्क्रिप्टेड जोक’ बताया था.
त्रिपुरा के एक युवक के साथ नस्लीय बदसलूकी और ‘चाइनीज’ जैसी टिप्पणियां करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को करोल बाग से गिरफ्तार किया था. दरअसल, कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन ने त्रिपुरा के गोमती जिले से आए इस आदिवासी युवक को “चीनी” (Chinese) कहा था. इसके अलावा, उसने युवक की तुलना पॉप सिंगर माइकल जैक्सन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की.
किरेन रिजिजू की आपत्ति के बाद एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि पुलिस इस व्यक्ति को कड़ा सबक सिखाएगी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और युवक के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया.
रूप-रंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी
वायरल वीडियो में, आमिर शौकीन ने युवक के रूप-रंग और पहचान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. उसने युवक को “चीनी” बताया और उसके नैन-नक्श की तुलना पॉप स्टार माइकल जैक्सन से की. शौकीन ने “त्रिपुरा” नाम का भी मजाक उड़ाया. साथ ही, उसने अश्लील इशारे किए और युवक को गलत तरीके से छुआ.
आमिर शौकिन मांगी थी माफी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने और लोगों द्वारा उस पर अपना गुस्सा जाहिर करने के बाद, आमिर शौकीन ने माफी मांगते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक उनका परिचित है. उन्होंने आगे कहा कि उनका किसी के भी बारे में कुछ भी नकारात्मक कहने का कोई इरादा नहीं था.





More Stories
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े