मुलाकात के बाद सिद्धू ने की भगवंत मान की तारीफ, बोले- ज़मीन से जुड़े इंसान हैं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुलाकात के बाद सिद्धू ने की भगवंत मान की तारीफ, बोले- ज़मीन से जुड़े इंसान हैं

-सिद्धू-भगवंत मान की मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सोमवार को हुई मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। इस भेंट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर सीएम मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए (डाउन टु अर्थ) इंसान हैं। पंजाब में अवैध कब्जे वाली जमीनों को खाली कराने को लेकर भी सिद्धू ने मान की प्रशंसा की।
                 सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ’मुझे ऐसा नहीं लगा कि किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। वह बहुत ही डाउन टु अर्थ हैं।’ इस मीटिंग के बाद सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 50 मिनट में बहुत ही उपयोगी बातें हुईं जो कि लंबे समय से हमारे अजेंडा का हिस्सा हैं। हमने लोगों की आय बढ़ाने के बारे में बात की जो कि पंजाब की बड़ी समस्या है। सीएम भगवंत मान एक ग्रहणशील इंसान हैं। उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया है।
               नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान में किसी तरह का ईगो नहीं है और वह बहुत ही धैर्य के साथ बातों को सुनते हैं। वह बिल्कुल उसी तरह हैं जैसे 15 साल पहले थे जब उनसे पहली मुलाकात हुई थी। सिद्धू ने कहा, मान पंजाब की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके साथ बैठक के दौरान वक्त का पता ही नहीं चला।
                बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत मान से पहली बार लाफ्टर चैलेंज शो के दौरान मिले  थे। हालांकि उस वक्त सिद्धू जज हुआ करते थे और भगवंत मान कंटेस्टेंट थे। सिद्धू पंजाब चुनाव के बाद पहले भी मान की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भगवंत मान बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox