दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए

- मयूर विहार के त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किया गया, जो 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए किया गया था।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नई दिल्ली/ शिवकुमार यादव : मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुरी में पिटाई का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू बरामद किए गए हैं। एक अन्य नाबालिग की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे 30 ब्लॉक में चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर मयूर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल को एलबीएस में कराया भर्ती

घायल किशोर को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किशोर का एक नाबालिग से करीब 15 दिन पहले विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान किशोर और उसके साथियों ने नाबालिग की पिटाई की थी।

इसी रंजिश में नाबालिग ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर किशोर को रास्ते में रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू से वार किए गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox