
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुर्गा विहार में दिन दहाड़े की गई वृद्ध प्रोपर्टी डीलर की हत्या का तीसरा आरोपी छावला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में द्वारका स्पेशल स्टाफ की टीम ने पहले ही नंदु गैंग के दो आरोपियों को पकड़कर मामले का ख्ुालासा कर दिया था। हालांकि इस हत्याकांड में 3 आरोपी शामिल थे जिनमें से एक फरार चल रहा था जिसे अब छावला पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 2 जून को दोपहर के समय तीन बदमाशों ने दुर्गा विहार में एक बुजुर्ग प्रापर्टी डीलर के घर में घुसकर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी थी। हालांकि आरोपी उसकी पत्नी को भी मारना चाहते थे लेकिन कामयाब नही हो पाये थे। द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ टीम व छावला पुलिस ने एक संयुक्त प्रयास के तहत घटना के 24 घंटे के अंदर ही नंदू गैंग के दो आरोपियों योगेश शर्मा उर्फ लाला व रोहित उर्फ बावला को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में तीसरा आरोपी बालकिशन उर्फ बबलू उसी दिन से फरार चल रहा था जिसकी छावला पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 10 जून को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर, छावला एसएचओ इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राणा के मार्गदर्शन में एचसी प्रदीप, सिपाही मुकुल, अशोक, हिमांक की टीम ने तीसरे आरोपी को बालकिशन उर्फ बबलू पुत्र लेट श्री जगनंदन निवासी गली न-1 जैतपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जैतपुर थाने में आम्र्स एक्ट के तहत एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे