भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला

-कांग्रेस जनों ने काली पट्टी पहनकर पुतला दहन किया।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ऋषिकेश/राज्य ब्यूरो, : गुरूवार को महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में मुख्य विपक्षी दल द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों एवं नेताओं के साथ पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की एवं बल प्रयोग की घटना के विरोध में कांग्रेस जनों ने काली पट्टी पहनकर पुतला दहन किया।

प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला व पूर्व महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार प्रत्येक नागरिक एवं जनप्रतिनिधि को है। विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदर्शन के दौरान जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक विरोध की भावना पर गंभीर सवाल खड़े करता है व मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का समाधान लोकतांत्रिक संवाद और संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदेश सचिव राकेश सिंह व प्रदेश सचिव राकेश अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उठाए जा रहे सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना चाहिए। वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी तथा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।मोके परवरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव राकेश सिंह, राकेश अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, अरविंद जैन, सूरत कोहली, प्यारे लाल जुगरान, हरिसिंह नेगी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, भगवान पंवार, रुकम पोखरियाल, जगजीत सिंह जग्गी, बृज भूषण बहुगुणा, पुरंजय भारद्वाज, अशोक शर्मा, संजय भारद्वाज, विनोद रतूड़ी, मनीष जाटव, विश्वजीत अधिकारी, परमेश्वर राजभर, भूपेंद्र राणा, राजू गुप्ता, रवि थापा, हिमांशु कश्यप, कार्तिक कुशवाहा आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे l

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox