नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ बाहरी दिल्ली /शिवकुमार यादव । जाट समाज को लेकर सुनील द्वारा कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में 36 बिरादरी की महापंचायत का आयोजन रविवार को किया जाएगा। पंचायत में विभिन्न बिरादरियों के लोग शामिल होकर मामले पर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
महापंचायत के आयोजकों के अनुसार, रविवार को सुबह 11 बजे कंझावला के हरियाणा शक्ति स्कूल में पंचायत बुलाई गई है। इसमें सुनील की ओर से जाट समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी को लेकर समाज के लोगों की नाराजगी और इस संबंध में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी।
महापंचायत में पहुंचने की अपील
आयोजकों ने 36 बिरादरी के लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। उनका कहना है कि पंचायत में सभी पक्षों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस