द्वारका जिला पुलिस ने घोषित भगोड़े आरोपी दीपक कालिया को दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस ने घोषित भगोड़े आरोपी दीपक कालिया को दबोचा

-अदालत में सुनवाई से बच रहा था आरोपी, 29 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था भगोड़ा; आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामलों में संलिप्तता का रिकॉर्ड

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव । द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एंड प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल की टीम ने अदालत में चल रहे एक मामले में सुनवाई से बच रहे घोषित भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कालिया (33) पुत्र जयभगवान, निवासी पालम एक्सटेंशन पार्ट-1, सेक्टर-7, द्वारका, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे 29 नवंबर 2025 को भगोड़ा घोषित किया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को एंटी-जेल बेल एंड प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि दीपक कालिया, जो द्वारका अदालत से घोषित भगोड़ा है, हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-82 में रह रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(1)(डी) के तहत थाना डाबड़ी, दिल्ली के संदर्भ में की गई।

न्यायालय में पेश नहीं होने पर घोषित हुआ था भगोड़ा

पुलिस के अनुसार, दीपक कालिया को सीसी संख्या 36371/20 में 29 नवंबर 2025 को दक्षिण-पश्चिम जिला स्थित द्वारका अदालत की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) सुश्री भावना रतन की अदालत ने घोषित भगोड़ा करार दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

तीन मामलों में पहले से संलिप्तता

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी की पूर्व में तीन आपराधिक मामलों में संलिप्तता दर्ज है। द्वारका जिला पुलिस की टीम घोषित भगोड़ों, सक्रिय अपराधियों और जेल से रिहा आरोपियों की निगरानी तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह कार्रवाई द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में की गई। इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में हेड कांस्टेबल राहुल यादव और हेड कांस्टेबल कुलवंत शामिल थे। टीम ने एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक के करीबी पर्यवेक्षण में कार्रवाई को अंजाम दिया

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox