जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

-पुलिस पर आरोप, एनएचआरसी ने मांगा जवाब

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो : जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस के जवानों पर बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. एक पत्रकार ने एक एसीपी पर भी आरोप लगाया. इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस से जवाब तलब किया है.

जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन में तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के जवानों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा है. आयोग ने दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

एनएचआरसी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि उसने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है. रिपोर्ट में आरोप था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों ने तीन महिला पत्रकारों के साथ यौन उत्पीड़न किया. आयोग के मुताबिक, अगर ये आरोप सही हैं तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है.

आयोग ने कमिश्नर से दो सप्ताह के भीतर की गई कार्रवाई और जांच की स्थिति समेत पूरी रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, 3 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ था. इसी दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए. शिकायत मिलने के बाद नई दिल्ली जिला पुलिस ने निष्पक्ष जांच के लिए सभी शिकायतें क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दीं.

दिल्ली पुलिस का क्या कहना है?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों महिलाओं ने हिरासत में लिए जाने के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कथित मैनहैंडलिंग की शिकायत की थी. यानी उन्होंने जबरदस्ती पकड़ने या धकेलने की बात कही. पुलिस ने शिकायतें दर्ज कीं, तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया और मामला आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया.

एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन की कवरेज के दौरान एक एसीपी ने उनके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उन्हें पीछे धकेल दिया. पुलिस ने इस आरोप की जांच भी क्राइम ब्रांच को सौंपी है.

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी चिंता जताई थी. दोनों संस्थाओं ने पत्रकारों को बिना डर के काम करने देने और महिला पत्रकार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार से संज्ञान लेने की मांग की थी. उन्होंने महिला पत्रकारों और प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ पुलिस के कथित व्यवहार पर सवाल उठाए थे. अब सबकी नजर एनएचआरसी के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस की जांच और आयोग को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट पर रहेगी.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox