स्पेशल स्टाफ द्वारका ने हत्या के मामले में पकड़े दो वांछित अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्पेशल स्टाफ द्वारका ने हत्या के मामले में पकड़े दो वांछित अपराधी

-आरोपियों से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस किये बरामद, पहले भी कई आपराधिक मामलों में रहे हैं शामिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तमनगर में जधन्य हत्या कांड में वांछित दो अपराधियों को द्वारका स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने दो मामले भी सुलझाने का दावा किया है। आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे है। जिसके चलते पुलिस आरोपाियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि और वारदातों का खुलासा हो सके।
                           इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका जिला के स्पेशल स्टाफ टीम जिले के भगोड़े व फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए काम कर रही है। टीम लगातार खुफियां जानकारी इक्ट्ठा कर छापेमारी का काम करती है। टीम की इसी कोशिश के अब अच्छे परिणाम आने लगे हैं। शनिवार को टीम को सूचना मिली थी कि उत्तमनगर हत्याकांड के दो वांछित आरोपी होली चैक पाक्र में आ रहे है। जिस पर एसीपी आॅपरेशन विजय सिंह ने तुरंत स्पेशल स्टाफ टीम के इंचार्ज नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई बिजेंद्र सिंह, एएसआई जयबीर, हस कुमार, एचसी रसमुद्दीन, राज कुमार, प्रवीण, सिपाही विपिन और राज कुमार की टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने कार्यवाही करते हुए होली चैक पर अपना जाल बिछाया और दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान (1) मुस्तकिम उर्फ मिक्का उर्फ रियान पुत्र हकीमुदीन निवासी बी-19, हस्तसाल विहार, उत्तम नगर, दिल्ली तथा (2) रोहित पुत्र दिनेश कुमार निवासी हस्तसाल रोड, उत्तम नगर, दिल्ली के रूप मंे की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
                                 पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उत्तमनगर में प्रदीप व शशि नामक युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस वारदात को आपसी रंजिश का मामला बताया था और 6 नाबालिगों को पहले ही पकड़ा जा चुका था। लेकिन रोहित व मुस्तकिन तभी से फरार चल रहे थे और कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिये थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox