दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, लाॅकडाउन की शर्तो मंे अभी कोई ढील नही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, लाॅकडाउन की शर्तो मंे अभी कोई ढील नही

-केजरीवाल बोले- सब ठीक रहा तो 31 मई से करेंगे अनलॉक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण अब काफी हद तक काबू में आ गया है। दिल्ली में  संक्रमण की दर अब 2.5 फीसदी के करीब रह गई है। ऐसे में कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लाॅकडाउन बढ़ा दिया है। अब 31 मई तक दिल्ली में लाॅकडाउन रहेगा और इसकी शर्ते भी पहले की तरह ही होंगी। हालांकि अनलाॅकडाउन को लेकर सीएम ने कहा है कि 31 मई के बाद हालातों के आधार पर देखेंगे।
                      सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्लीवासियों की राय के अनुसार लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन अगले सोमवार (31 मई) सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा और इसमें पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटें में दिल्ली में कोरोना के 1600 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर केवल 2.5 फीसदी रही, जो एक समय 36 फीसदी तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह केस घटता रहा तो 31 मई से लॉकडाउन में राहत दी जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जब पूरे देश मे दूसरी लहर आई थी तो देश मे सबसे पहला लॉकडाउन दिल्ली में लगा था। एक महीने में दिल्ली के लोगों के अनुशासन की वजह से कोरोना की लहर कमजोर हो रही है। अब ऐसा लग रहा है कि हम कोरोना पर काबू पाते नजर आ रहे है। सभी ने मिलकर सारी समस्याओं को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई।
                         सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि डॉक्टर और नर्स ने 24 घंटे काम किया है। कई डॉक्टर शहीद हो गए। हम उनके कर्जदार हैं। हमारी कोशिश है कि उन शहीदों को सम्मानजनक 1 करोड़ राशि दी जाए और हम दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि वैक्सीन की समस्या भी जल्दी दूर होंगी। हम वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है जल्द से जल्द दिल्लीवासियों को वैक्सीन लग सके। सीएम ने कहा कि तीसरी वेव अगर आती है तो दिल्ली सरकार उसकी भी तैयारी कर रही है।
                         आपको बता दें कि दिल्ली में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू है। तब से लेकर अभी तक लॉकडाउन को पांच बार बढ़ाया जा चुका है। उसका फायदा यह मिला कि जो संक्रमण दर 36 फीसदी तक पहुंच गया था वह अब 3 फीसदी से भी नीचे आ गया है। मगर सरकार का मानना है कि अगर तुरंत राहत दी गई तो अभी तक सख्ती से जो राहत मिली है वह गड़बड़ हो सकती है। इसलिए सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox