
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण अब काफी हद तक काबू में आ गया है। दिल्ली में संक्रमण की दर अब 2.5 फीसदी के करीब रह गई है। ऐसे में कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लाॅकडाउन बढ़ा दिया है। अब 31 मई तक दिल्ली में लाॅकडाउन रहेगा और इसकी शर्ते भी पहले की तरह ही होंगी। हालांकि अनलाॅकडाउन को लेकर सीएम ने कहा है कि 31 मई के बाद हालातों के आधार पर देखेंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्लीवासियों की राय के अनुसार लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन अगले सोमवार (31 मई) सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा और इसमें पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटें में दिल्ली में कोरोना के 1600 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर केवल 2.5 फीसदी रही, जो एक समय 36 फीसदी तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह केस घटता रहा तो 31 मई से लॉकडाउन में राहत दी जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जब पूरे देश मे दूसरी लहर आई थी तो देश मे सबसे पहला लॉकडाउन दिल्ली में लगा था। एक महीने में दिल्ली के लोगों के अनुशासन की वजह से कोरोना की लहर कमजोर हो रही है। अब ऐसा लग रहा है कि हम कोरोना पर काबू पाते नजर आ रहे है। सभी ने मिलकर सारी समस्याओं को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई।
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि डॉक्टर और नर्स ने 24 घंटे काम किया है। कई डॉक्टर शहीद हो गए। हम उनके कर्जदार हैं। हमारी कोशिश है कि उन शहीदों को सम्मानजनक 1 करोड़ राशि दी जाए और हम दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि वैक्सीन की समस्या भी जल्दी दूर होंगी। हम वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है जल्द से जल्द दिल्लीवासियों को वैक्सीन लग सके। सीएम ने कहा कि तीसरी वेव अगर आती है तो दिल्ली सरकार उसकी भी तैयारी कर रही है।
आपको बता दें कि दिल्ली में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू है। तब से लेकर अभी तक लॉकडाउन को पांच बार बढ़ाया जा चुका है। उसका फायदा यह मिला कि जो संक्रमण दर 36 फीसदी तक पहुंच गया था वह अब 3 फीसदी से भी नीचे आ गया है। मगर सरकार का मानना है कि अगर तुरंत राहत दी गई तो अभी तक सख्ती से जो राहत मिली है वह गड़बड़ हो सकती है। इसलिए सरकार ने दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी है।





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी