भारतीय ऑलराउंडर युसूफ पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का लिया फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय ऑलराउंडर युसूफ पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का लिया फैसला

-अब तक 57 वन-डे और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले -अपने ट्विटर अकांउट के जरिये किया सभी दोस्तों ,परिवार व अन्य लोगों को शुक्रिया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले भारतीय ऑलराउंडर युसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं। भारत के लिए 57 वन-डे और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के साथ क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। पठान ने लिखा, मैं अपने परिवार, दोस्तों, फैंस, टीमों, कोचों और पूरे देश के समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

यूसुफ पठान ने साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से अपने करियर की शुरूआत की जिसमें भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से था। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे कुछ खास नहीं कर पाए थे ,केवल 15 रन बनाकर ही उनकी पारी सिमट गई थी। लेकिन भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

 यूसुफ पठान साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। युसुफ पिछले कई साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। साल 2012 में पठान ने अपना आखिरी वन-डे और टी-20 खेला था। आईपीएल में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनको टीम में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। पिछले साल भी वह आईपीएल नहीं खेले थे और इस साल भी वह नदारद रहे। पठान 2008 से लेकर 2019 तक आईपीएल का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 174 मैचों में 143.0 की स्ट्राइक रेट से 3204 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए। 
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox