
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले भारतीय ऑलराउंडर युसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं। भारत के लिए 57 वन-डे और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के साथ क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। पठान ने लिखा, मैं अपने परिवार, दोस्तों, फैंस, टीमों, कोचों और पूरे देश के समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
यूसुफ पठान ने साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल से अपने करियर की शुरूआत की जिसमें भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से था। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वे कुछ खास नहीं कर पाए थे ,केवल 15 रन बनाकर ही उनकी पारी सिमट गई थी। लेकिन भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
यूसुफ पठान साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। युसुफ पिछले कई साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। साल 2012 में पठान ने अपना आखिरी वन-डे और टी-20 खेला था। आईपीएल में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनको टीम में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। पिछले साल भी वह आईपीएल नहीं खेले थे और इस साल भी वह नदारद रहे। पठान 2008 से लेकर 2019 तक आईपीएल का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने 174 मैचों में 143.0 की स्ट्राइक रेट से 3204 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए।





More Stories
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
कपासहेड़ा के मोहित यादव ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
एक दिन, पांच आयोजन—हर ओर दिखी बीआरजी की मौजूदगी, धावकों ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान